Video: जींद में अचानक चलती कार में लगी आग, बाल- बाल बची जान, देखे विडियो

जींद | हरियाणा के जीन्द में चलती कार में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद चालक ने कार को रोक कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई. ये हादसा जीन्द रोहतक-दिल्ली मार्ग जाजवंती गांव के पास हुआ है. हालांकि कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी.

jind car fire

कार चालक ने बताया कि वो जुलाना की तरफ से गाड़ी में तेल भरवाकर वापस आ रहे थे. अचानक जाजवंती गांव के पास कार से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते अचानक कार से आग की लपटें निकलने लगी. उसने किसी तरह कार को साइड में रोक कर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

वहीं आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई. जिसके बाद जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर मौके पहुंचे थे. इस हादसे जान की कोई हानि नहीं पर माल पूरी तरह जल चुका है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts