जींदवासियों के लिए खुशखबरी, उचाना बस स्टैंड के अंदर से होकर गुजरेगी सभी बसें; आदेश जारी

जींद | दिल्ली- पटियाला नेशनल हाईवे पर जींद जिले के उचाना कस्बे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि उचाना बस स्टैंड से बसों की आवाजाही शुरू कर दी गई है. इस संबंध में नरवाना रूट के सभी ड्राइवरों को उचाना बस स्टैंड के अंदर से बसों को ले जाने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अलावा पंजाब रोडवेज और प्राइवेट बसें भी बस स्टैंड के अंदर से होकर गुजरेगी.

Haryana Roadways Bus 3

यात्री झेल रहे थे परेशानी

साल 1995 में उचाना कस्बे को बस स्टैंड की सौगात मिली थी, लेकिन बसें इसके अंदर से होकर नही गुजर रही थी. रेलवे रोड और लितानी रोड की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर ही बसें ठहराव करती थी. यात्रियों को परेशानी झेलते हुए गर्मी- सर्दी और बारिश के मौसम में हाइवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था. अब सभी बसों का आवागमन बस स्टैंड से सुनिश्चित करने के लिए अड्डा इंचार्ज की ड्यूटी लगा दी गई है. रोडवेज के इस फैसले से यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

हाइवे पर बनाया कट

उचाना का बस स्टेंड जिस जगह पर बनाया गया है, वहां पहले दिल्ली- पटियाला हाइवे से कनेक्टिविटी नहीं थी. केवल सर्विस रोड का आप्शन दिया गया था. इस सर्विस रोड से होकर बसें अड्डे पर जा नहीं पाती थी. इसलिए बस स्टैंड के सामने हाइवे पर लगी ग्रिल को हटाकर यहां पर कट बना दिया गया है. शनिवार से रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसों का भी उचाना बस स्टैंड से आवागमन शुरू हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.