जींद । हरियाणा के जींद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें की. वह अपने कपड़े उतारने लगा, जब पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो उसे रोड मारकर घायल कर दिया. बता दें कि लहूलुहान हालत में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वही सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ धारा 354, 323, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया.
जींद जिले में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बता दें कि शहर की एक कॉलोनी की 23 साल की युवती ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि अक्टूबर शाम को वह करीब 5:00 बजे घर पर थी. उसी वक्त उसकी मां सुनीता बाथरूम में नाह रही थी. तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया. फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. वह अपने कपड़े उतारने लगा, तब शोर मचा कर उसने अपनी मां को बुलाया. मां ने छुड़ाने का प्रयास किया तो पिता ने रोड से हमला कर मां का सिर फोड़ दिया.
परिजनों ने उसकी मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं जांच अधिकारी एएसआई रीना रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने, हमला करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है. सोमवार दोपहर बाद आरोपी को न्यायाधीश अरविंद बंसल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
