फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर के बाद धमकी देने वाला नकली एसएचओ भी गिरफ्तार, पढें पूरा मामला

जींद । नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बन कर पुलिस को धौंस दिखाने वाले अनिल दहिया से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की. पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी अमन ने लड़की के परिवार को एसएचओ गोहाना बनकर धमकी दी थी और वह भी नकली है. उसी ने उससे यह नाजायज हथियार खरीदा था. उसके बाद पुलिस ने अमन के यहां छापेमारी की और उसे हिरासत में लेकर सफीदों ले आई.

Jail

इंस्पेक्टर के बाद अब SHO भी निकला फर्जी 

बता दें कि उपमंडल सफीदों के गांव हाट की एक लड़की का अपने ससुराल वालों से तनाव चल रहा था. जिसके कारण वह अपने पीहर में आकर रह रही थी. अनिल दहिया लड़की वालों पर अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बतला कर दबाव बना रहा था. वह गांव वालों को कहता था कि लड़की को भेज दो अन्यथा वह लड़की को जबरदस्ती गांव से उठाकर ले जाएगा. उसके बाद अमन ने लड़की के पिता के पास अपने आप को एसएचओ गोहाना बता कर फोन किया और कहा कि गोहाना थाना आ जाओ अन्यथा गांव से उठा कर ले जाऊंगा. इस पर लड़की वालों ने कहा कि थाना सदर सफीदों में ही बैठकर बातचीत करेंगे. धमकी देने वाला अनिल दहिया सफीदों सदर थाना में आया अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने लगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद के उचाना से यमुनानगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

पुलिस दोनों को कब्जे में लेकर कर रही है पूछताछ

पुलिस ने जब लड़की वाले मामले में दोनों पक्षकारों को बुलाकर पूछताछ शुरू की, तो अनिल भैया ने रौब झाड़ना  शुरु कर दिया और खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया. पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उसने अनिल दहिया के पिस्तौल व आई कार्ड चेक किया. जो दोनों ही फर्जी पाए गए. पुलिस ने अनिल दहिया को काबू करके उससे पूछताछ की . तब अनिल दहिया ने बताया कि इसमें अमन भी उसके साथ शामिल है. वहीं जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि पहले पुलिस ने फर्जी हथियार व आईकार्ड के साथ सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले अनिल दहिया को पकड़ा था और उसके बाद में उसके फर्जी साथी एसएचओ गोहाना निवासी अमन को काबू कर लिया. अमन से अभी पूछताछ जारी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.