हरियाणा में किसानों का फूटा गुस्सा, इस हाईवे पर टोल प्लाजा को किया फ्री; बताया यह कारण

जींद | हरियाणा के जींद जिले में स्थित खटकड़ टोल प्लाजा को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में टोल फ्री करवा दिया है. किसानों ने दिल्ली- पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित इस टोल प्लाजा पर अनियमितताओं, बुरा व्यवहार, अव्यवस्थाओं, टूटी सड़कों आदि के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि टोल प्रबंधक ₹200 टोल टैक्स वसूल कर रहा है, जबकि यहाँ मिलने वाली सुविधाएं नाममात्र की हैं.

Toll Tax Booth 3

सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, बलजीत मांडी, सतबीर खरल ने बताया कि टोल प्लाजा पर प्रबंधक द्वारा राहगीरों से बदतमीजी की जाती है और यहाँ हर जगह अनुशासनहीनता की स्थिति फैली हुई है. विरोधस्वरूप किसानों ने निर्णय लिया है कि 8 और 9 फरवरी को वे प्रदेश भर में सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपेंगे. साथ ही, किसानों ने टोल को 4:00 बजे तक फ्री करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts