देखे तस्वीरे: पंजाब की तर्ज पर हरियाणा के किसानों ने भी तैयार की ट्रॉलियां, गर्मी के लिए बनाए मूविंग होम

जींद | पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा के किसान भी गर्मियों के हिसाब से ट्रॉलियों को तैयार कर दिल्ली कूच कर रहे हैं. ये ट्रॉलियां एक तरह से मूविंग होम हैं, जिनमे सब प्रकार की सुविधाएं हैं. ट्रॉलियों के ऊपर गद्दे लगाकर तिरपाल लगा दिया गया है ताकि धूप और बरसात से बचाव हो सके. आपको बता दे कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर एक-एक हफ्ते की शिफ्ट में जा रहे है.

kisan trolley

एक ट्राली पर किसान 25 से 30 हज़ार तक खर्च कर रहे है. एक हफ्ते के हिसाब से वो अपने साथ सामान लेकर जा रहे हैं. किसानों का कहना है कि बिल वापसी के बाद ही धरन खत्म होगा धरना.

यह भी पढ़े -  CSIR- NPL Technician Jobs: नई दिल्ली में टेक्नीशियन के पद पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें अप्लाई

किसानों ने बताया कि दिल्ली में उनके गांव द्वारा पक्का मोर्चा तैयार किया गया है. लेकिन गांव से 10 किसान शिफ्ट सिस्टम से दिल्ली की सीमाओं पर जा रहे है. किसान सारा खर्चा गांव से चंदा इक्क्ठा करके कर रहे हैं.

गौरतलब है कि सर्दियों में सर्दी के हिसाब से ट्रॉलियां तैयार की गई थी. किसान दिल्ली की सीमाओं पर पराली डालकर कंबलों के साथ सफर करते देखे गए थे. लेकिन अब गर्मी के हिसाब से ट्रॉलियां तैयार की जा रही है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts