हरियाणा को मिलेगा नए साल का तोहफा: खुलेगा ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे; जींद से सोनीपत का सफर मिनटों में होगा पूरा

जींद | सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो अगले साल हरियाणा से होकर गुजर रहे जींद- सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे को खोल दिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस नेशनल हाईवे की शुरू हो जाने के बाद से जींद से सोनीपत की दूरी तय करने में महज एक घंटा ही लगेगा. इसके अलावा जो लोग दिल्ली एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, उन्हें भी इस रास्ते के जरिए काफी आसानी होगी.

Highway Road 1

4 साल पहले शुरू हुआ था निर्माण कार्य

बता दें की जींद- सोनीपत ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे नंबर 352 A का निर्माण कार्य लगभग 4 साल पहले शुरू किया गया था. इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 799 करोड रुपए की राशि खर्च की गई है. 80 किलोमीटर लंबे इस नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अगले दो महीनों में पूरा हो जाएगा. फिलहाल यह अंतिम चरण में चल रहा है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

शहर में दाखिल होने की नहीं पड़ेगी जरूरत

जानकारों का मानना है कि इस हाइवे के शुरू हो जाने के बाद से जींद से सोनीपत- दिल्ली या पानीपत की तरफ जो वाहन चालक जाना चाहेंगे, उन्हें गोहाना शहर में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह शहर के बाहर स्थित बाईपास से ही अपने गंतव्य के लिए निकल पाएंगे. इससे शहर में वाहनों का दबाव तो कम होगा ही, साथ ही आने- जाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts