जींद से अचानक 3 महिलाएं हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस

जींद । हरियाणा के जींद जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से 3 महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है. बता दें कि पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है. वहीं पुलिस का कहना है कि अलग-अलग स्थानों से गायब हुई, महिलाओं के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के दुड़ाना और उझना गांव के रहने वाले दो लोगों ने संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवाई है.

Police Photo

हरियाणा में बढ़ रहे हैं अपराध के मामले

उन्होंने बताया कि उन दोनों की पत्नी 17 सितंबर को घर से दवाई लाने के लिए कह कर गई थी, परन्तु वह अब तक वापस नहीं लौटी. वहीं पुलिस ने बताया कि इसी बीच ओम नगर के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी घर से गायब हो गई है. पुलिस ने तीनों महिलाओं के अभिभावकों को बुलाया, हर मुमकिन जगह उनकी तलाश की लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा. संबंधित थाना पुलिस ने तीनों अभिभावकों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने के मामले दर्ज किए हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

इन दिनों हरियाणा में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि आज ही खबर सामने आएगी झज्जर जिले के गांव गोरिया में बीती रात एक बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या की क्या वजह है और किस ने इसे अंजाम दिया अभी इसका खुलासा नहीं हुआ. आश्चर्य की बात है कि जिस समय बुजुर्ग महिला की हत्या हुई उस समय उसका पति,  बेटे की बहू और पोता घर में मौजूद था. उन सब के बावजूद भी हत्यारे का चेहरा परिजन नहीं पहचान पाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.