हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ जुलाना पुलिस चौकी में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

जुलाना । अपनी गायकी से प्रदेश की यूथ जेनरेशन के दिलों पर राज करने वाले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. मासूम शर्मा पर एक महिला ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही मासूम के दो भाईयों और एक दोस्त के खिलाफ पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है. दुष्कर्म के आरोपियों पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया है. जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

masoom sharma news

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव की एक महिला ने बताया कि गौरव ने उससे किसी जरूरी काम के बहाने 40 हजार रुपए उधार लिए थे. जब उससे यह पैसे वापस देने को कहा गया तो वह बार-बार झूठ बोलकर आनाकानी करने लगा. फिर एक दिन उसे पैसे देने के बहाने अपनी जगह पर बुलाया गया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जब वह उनकी बताई जगह पर पहुंची तो मासूम शर्मा के दोस्त गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद मासूम के भाई विकास व दीपक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया.

इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी. जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर मासूम शर्मा, दीपक, विकास व गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान सामने आएं तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.