हरियाणा के जींद में दशहरे पर रावण की आंखों में दिखेंगे ‘अंगारे’, घूमती दिखेगी गर्दन; कार्यक्रम भव्य बनाने की तैयारी

जींद | हरियाणा समेत देश भर में 12 अक्टूबर को विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाएगा. इस अवसर पर जींद जिले में अर्जुन स्टेडियम और रेलवे जंक्शन ग्राउंड में रावण के पुतले दहन का कार्यक्रम किया जाएगा. रेलवे जंक्शन पर रेलवे रामलीला क्लब द्वारा स्थापित किए गए पुतले की ऊंचाई 55 फुट रखी गई है. वहीं दूसरी तरफ सनातन धर्म लीला क्लब द्वारा बनाए गए पुतले की ऊंचाई 45 फुट रखी गई है. कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले 50 और 45 फीट ऊंचे होंगे. रावण की गर्दन घूमती दिखाई देगी. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन होगा.

Ravan 2024 compressed

रावण की आंखों में दिखेगा गुस्सा

इसके अलावा अर्जुन स्टेडियम में भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इसे 50 फुट का बनाया गया है. रावण की आंखों में गुस्सा दिखेगा और गर्दन घूमती हुई दिखाई देगी. इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी रौद्र मुद्रा में नजर आएंगे.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

इस बारे में जानकारी देते हुए पुतले को बनाने में लगे कारीगर श्याम नगर निवासी 75 वर्षीय खरेती लाल ने बताया कि उनका परिवार पिछले काफी समय से पुतले बनाने का काम कर रहा है. उनके परिवार के 6 सदस्यों के साथ वह 40 दिनों से इन्हें बनाने में लगे हुए हैं. इन्हें बनाने में काफी लागत भी लगती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts