बासमती धान के भाव में तेजी से किसानों की हुई बल्ले- बल्ले, फटाफट चेक करें ताजा रेट

जींद | हरियाणा में लगातार बारिश के बावजूद भी इस बार धान का बंपर उत्पादन हुआ है. जींद जिले की जुलाना अनाज मंडी की बात करें तो यहां अब तक 21 लाख, 52 हजार 510 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 17 लाख, 73 हजार 470 क्विंटल था. यानि धान की आवक में लगभग 21% का इजाफा दर्ज किया गया है.

basmati chawal rice

कपास और बाजरा का भी अच्छा उत्पादन

जुलाना अनाज मंडी में अब तक 580 क्विंटल कपास की आवक हुई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 557 क्विंटल था. वहीं, भाव की बात करें तो कपास 6,410 से 6,850 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है. इसके अलावा, 6,797 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5,329 क्विंटल रहा था. इस साल बाजरे का भाव 1,900 रुपए प्रति क्विंटल रहा है.

धान के भाव में तेजी

1509 किस्म की बात करें तो किसानों को 2950 से 3050 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. अब तक कुल 1 लाख 32 हजार 60 क्विंटल आवक हो चुकी है जो पिछले साल से 22 फीसदी ज्यादा है. वहीं, 1121 किस्म का भाव 3650 से 4300 रुपए प्रति क्विंटल तक बना हुआ है. अब तक कुल 20 लाख 18 हजार 255 क्विंटल धान की आवक हुई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 16 लाख 63 हजार 320 क्विंटल रहा था. आवक में लगभग 21 फीसदी बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने किसानों को सुनाई बड़ी खुशखबरी, फैमिली आईडी से जुड़ा मामला

मार्केट कमेटी चेयरमैन ने बताया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए खरीद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. बिजली- पानी, साफ- सुथरे शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है. मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने कहा कि भाव में तेजी से कुछ हद तक राहत मिली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.