जींद | अगर आप बेरोजगार हैं और इन दिनों अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए काम की खबर हो सकती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. आपको बता दें कि कल यानि 21 तारीख को राजकीय आईटीआई जींद में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस मेले में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है, कोई अनुबंध नहीं है तथा कोई मूल दस्तावेज़ जमा नहीं होंगे.
जींद आईटीआई में होगा रोजगार मेले का आयोजन
यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क रहने वाली है. किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण हासिल कर चुके सभी व्यवसायों के पासआउट छात्र व छात्राएं 21.01.2026 को सुबह 10:00 बजे Hero Motocorp Limted Neemrana, Rajasthan Company प्लैसमेन्ट व शिक्षुता के लिए कैम्पस इंटरव्यू के लिए Govt. ITI Jind के संस्थान में आएगी.
कंपनी के प्रतिनिधि कंपनी की आवश्यकताओं के मुताबिक छात्र व छात्राओं को सेलेक्ट करेंगे. इसमें हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स की उम्र 18 से 26 साल होनी चाहिए. इच्छुक छात्र अपने सर्टिफिकेटस, अपना एक पासपोर्ट साईज फोटो व बायोडाटा अपने साथ लेकर आएँ.
सुबह 10 बजे होगा इंटरव्यू
इंटरव्यू का आयोजन राजकीय आईटीआई जींद में सुबह 10 बजे से होगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस इंटरव्यू में हिस्सा लेना चाहते हैं वह समय पर पहुंच जाएं. सभी ट्रेड से पासआउट छात्राएं जबकि Diesel Mechanic, MMV Electricial, Electronics, RAC, Machinist, Fitter Wireman, Welder Mech. Tractor, Turner, Electrician, Instrument Mechanic, DMC, DMM ट्रेड के छात्र इस एम्प्लॉयमेंट ड्राइव में हिस्सा ले सकते हैं. उम्मीदवारों की चिकित्सीय फिटनेस की बात करें ऊंचाई- 5 फीट, वजन- 40 किलोग्राम से ज्यादा हो.
कंपनी की तरफ से मिलेंगे कई अतिरिक्त लाभ
सिलेक्ट उम्मीदवारों को प्रतिदिन 8 घंटे ड्यूटी करनी होगी. यदि वेतन की बात करें तो प्लेसमेंट- 19488 रुपये/- सीटीसी (इन हैंड) 16209 रुपये/- अप्रेंटिस: – 16100 रुपये/- हाथ में रहेगा. कंपनी की तरफ से कुछ अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे. ड्यूटी के दौरान मुफ्त चाय और नाश्ते की सुविधा दी जाएगी.
कंपनी द्वारा वर्दी, टी-शर्ट, टोपी, जूते दिए जाते हैं. कंपनी की तरफ से लड़कियों के लिए परिवहन की व्यवस्था होगी. कंपनी की नीति के अनुसार साप्ताहिक अवकाश और सावधि अवकाश, सावधि अवकाश, दीर्घकालिक अवकाश, अवकाश, पेंशन, ईएसआई, बोनस भी मिलेंगे.
