मां की ममता को सलाम: सीमा ने बचाई बचाई नवजात की जान, पेश की मानवता की मिसाल

जींद | हरियाणा के जींद जिले के सफीदों की आदर्श कॉलोनी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कड़कड़ाती ठंड में गली में फेंक दिया. ठिठुरते मौसम में बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सीमा नामक एक महिला ने रहम दिखाते हुए मासूम की जान बचाई. इस घटना ने समाज का एक अलग ही चेहरा दिखाया है, वहीं सीमा ने जो मानवता दिखाई उसकी अब हर और तारीफ हो रही है.

Seema Jind

रिक्शा बाइक के नीचे मिली बच्ची

गौरतलब है कि सीमा को एक बच्ची एक रिक्शा बाइक के नीचे कपड़े में लिपटी पड़ी मिली थी और कुत्ते उसे चाट रहे थे. तुरंत सीमा ने बच्ची को उठाया और उसे घर ले जाकर साफ कपड़े पहनाकर दूध पिलाया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने बच्ची हालत को स्थिर बता रहे हैं. इस घटना से कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं और इस बुरे काम की निंदा करने के साथ जींद प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

सीमा ने जताई गोद लेने की इच्छा

बच्ची को बचाने वाली सीमा ने कहा कि यह बच्ची उनके लिए लक्ष्मी का ही रूप है, इसलिए उन्होंने उसका नामकरण ‘खुशी’ कर दिया और प्रशासन से उसे गोद लेने की इच्छा जताई. सीमा ने कहा कि यदि इजाजत मिलती है तो वह खुशी को अपने चौथे बच्चे की तरह पाल लेगी.

कॉलोनीवासियों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यदि बच्ची को पालना संभव नहीं था, तो उसे किसी जरूरतमंद को सौंप सकते थे. वहीं, सीमा की इंसानियत की सराहना करते हुए अब लोग ये कहने को मजबूर हो चुके है कि “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.”

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts