1121 व 1718 धान के भाव में तेजी से किसानों के चेहरों पर छाई खुशियां, फटाफट चेक करें ताजा रेट

जींद | हरियाणा में धान उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. लंबे समय के बाद धान के भाव में तेजी दर्ज हुई है. जींद जिले की जुलाना अनाज मंडी में बासमती धान की किस्म 1121 और 1718 के भाव में 100 रुपए से 250 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी आई है, जिससे किसानों को राहत पहुंची है.

Dhan Mandi

किसानों के चेहरों पर छाई खुशियां

धान की 1121 किस्म, जो पहले 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही थी, लेकिन अब 4,100 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है. वहीं, 1718 (कंबाइन मशीन) से निकाले गए धान का भाव 3,500 से बढ़कर 3,750 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. भाव में 250 रूपए की अच्छी- खासी बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

भाव में तेजी

बासमती धान की दोनों किस्मों के भाव में बढ़ोतरी से किसानों के चेहरों पर खुशियां साफ दिखाई दे रही थी. मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार लगातार बारिश से पैदावार प्रभावित हुई है, लेकिन अब भाव में तेजी से कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है. लंबे इंतजार के बाद भाव में तेजी आई हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है. इससे अगली फसल की तैयारी में सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

मिल रही यह सुविधाएं

जुलाना मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए तमाम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. प्रशासन द्वारा बिजली- पानी और साफ- सफाई की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि अकेले 1121 किस्म की प्रोगेसिव आवक 10,74,000 क्विंटल दर्ज हुई है, जो पिछले साल के 9,35,390 क्विंटल की तुलना में लगभग 15% ज्यादा है. अन्य किस्मों की आवक में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिससे मंडी में रौनक बनी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.