जींद । जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र से एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली लगने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई. महिला को गोली लूट के इरादे से मारी गई है.

मृतक महिला दुर्जनपुर बैंक में कार्यरत बताई जा रही है. वह बैंक से पैसे लेकर गांव में पैंशन वितरण के लिए जा रही थी.उसके पास 89,000 रुपए कैश था. उनके साथ ये घटना सुरबरा व नचार खेड़ा के बीच हुई है. बदमाशों ने पैसे लूटने के दौरान हुई हाथापाई में महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे वहां से फरार हो गए. इस घटना के बाद प्रदेश में अब कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं ,किस तरह दिन दहाड़े अपराधी आराम से वारदात को अंजाम देकर सुरक्षित भाग निकलते हैं. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.