ज्योतिष, 2025 Tyohaar List | साल 2024 समाप्त होने में महज 5 दिनों का समय बचा हुआ है. जल्द ही, साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में किस दिन व्रत और त्यौहार आने वाले हैं. हिंदू धर्म में हर दिन किसी ने किसी देवी- देवता को समर्पित माना जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है.
बुधवार से होगी नए साल की शुरुआत
अबकी बार नए साल की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है, हिंदी कैलेंडर के अनुसार पोष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मघा नक्षत्र से नए साल की शुरुआत होगी. हर व्यक्ति को नए साल का इंतजार रहता है, नए साल से सभी लोग उम्मीद लगाते हैं कि यह उनके लिए काफी अच्छा रहेगा. कुछ लोग व्रत और त्योहारों का भी बेसब्री से इंतजार करते है. आज हम आपको साल 2025 में आने वाले त्योहारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
साल 2025 के त्योहारों की लिस्ट
| त्योहार | तिथि |
| नया साल | 1 जनवरी |
| लोहड़ी | 13 जनवरी |
| पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति | 14 जनवरी |
| बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा | 2 फरवरी |
| महाशिवरात्रि | 26 फरवरी |
| होलिका दहन | 13 मार्च |
| होली | 14 मार्च |
| राम नवमी | 6 अप्रैल |
| चैत्र नवरात्रि पारणा | 7 अप्रैल |
| हनुमान जयंती | 12 अप्रैल |
| बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती | 14 अप्रैल |
| आषाढ़ी एकादशी | 6 जुलाई |
| गुरु-पूर्णिमा | 10 जुलाई |
| हरियाली तीज | 27 जुलाई |
| नाग पंचमी | 29 जुलाई |
| रक्षा बंधन | 9 अगस्त |
| कजरी तीज | 12 अगस्त |
| स्वतन्त्रता दिवस | 15 अगस्त |
| जन्माष्टमी | 16 अगस्त |
| हरतालिका तीज | 26 अगस्त |
| गणेश चतुर्थी | 27 अगस्त |
| ओणम/थिरुवोणम | 5 सितंबर |
| अनंत चतुर्दशी | 6 सितंबर |
| शरद नवरात्रि | 22 सितंबर |
| दुर्गा महा अष्टमी पूजा | 30 सितंबर |
| दुर्गा महा नवमी पूजा | 1 अक्टूबर |
| गांधी जयन्ती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा | 2 अक्टूबर |
| करवा चौथ | 10 अक्टूबर |
| धनतेरस | 18 अक्टूबर |
| नरक चतुर्दशी | 20 अक्टूबर |
| दिवाली | 21 अक्टूबर |
| गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर |
| भाई दूज | 23 अक्टूबर |
| छठ पूजा | 28 अक्टूबर |
| कार्तिक पूर्णिमा | 5 नवंबर |
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
