ज्योतिष | चतुर्ग्रही योग को ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा पावरफुल योग माना जाता है. 11 अप्रैल यानी कि आज मीन राशि में यह योग बनने जा रहा है. जैसा की आपको पता है कि मीन राशि में सूर्य- मंगल और शनि पहले से ही गोचर कर चुके हैं. आज बुध ग्रह ने भी इस राशि में गोचर कर लिया है. इसी के साथ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

आज मीन राशि में हुआ चतुर्ग्रही योग का निर्माण
चतुर्ग्रही योग का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जब एक राशि में चार ग्रह एक साथ आते हैं, तब चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है. यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है, एक साथ कई ग्रहों की ऊर्जा मिलकर प्रभाव डालती है. एक ही राशि में सूर्य- मंगल- शनि और बुध गोचर कर रहे हैं जिस वजह से इस योग का निर्माण हो रहा है.
आज से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: चतुर्ग्रही योग का बना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा, विदेश से जुड़े काम ऑनलाइन बिजनेस या मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने का आपको शानदार अवसर मिलने वाला है. पुराने रुके हुए सभी काम भी अब पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं, मानसिक रूप से आप स्वयं को पहले से ज्यादा तंदुरुस्त महसूस करने वाले हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. खासकर कम्युनिकेशन- मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय काफी बेहतरीन रहने वाला है. अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, लंबी दूरी की यात्रा के लिए समय काफी अनुकूल है. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको सफलता मिल सकती है, अब आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग काफी खास रहेगा, प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, आर्थिक रूप से आप स्वयं को काफी अच्छा महसूस करवाने वाले हैं. सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, परिवार के साथ मिलकर चलना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है आपको एक साथ कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.