ज्योतिष | रक्षाबंधन के त्यौहार को भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. हर साल यह त्यौहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस साल की राखी काफी खास है क्योंकि करीब 100 सालों के बाद राखी के दौरान पंचक और भद्रा का साया नहीं रहेगा. इसके अलावा, काफी शुभ संयोग का भी निर्माण हो रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अबकी बार खास है रक्षाबंधन का पावन पर्व
अबकी बार रक्षाबंधन पर पंचांग के अनुसार भद्रा और पंचक का साया नहीं है. इसी के साथ श्रवण नक्षत्र और चंद्र सूर्य का यह संयोजन 100 सालों में हो रहा है, इस वजह से इसे काफी दुर्लभ माना जा रहा है. यह संयोग 4 अगस्त 1925 को बना था, जब भद्रा सुबह 7:21 मिनट पर समाप्त हो गया था. इसके साथ ही, इस साल रक्षाबंधन के दिन सूर्य शनि नवपंचम, मंगल- शनि प्रतियुति सम सप्तक योग, मिथुन राशि में गज लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है. ग्रहों की स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.
इन 2 राशियों कों मिलेगा लाभ
मकर राशि: इस राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे, इसके अलावा गजलक्ष्मी योग भी उनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. भाई- बहन के रिश्ते काफी मजबूत होंगे, जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. परिवार के साथ भी आप एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. ऐसे में कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल जाएगी, नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.
मीन राशि: इस राशि में शनि वक्री अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं, इसी के साथ मंगल की दृष्टि पडने से भी समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है. शनि सूर्य का नव पंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएगी. व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, आपको मुनाफा मिलने वाला है. गुरु की दृष्टि आप पर रहने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
