ज्योतिष | ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल ग्रह जल्द ही सूर्य के साथ युति बनाने जा रहे हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. लगभग 18 महीनो के बाद यह युति कुंभ राशि में बनने जा रही है. मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में 18 महीने के बाद प्रवेश करते हैं. ऐसे में इन दोनों के संयोग से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. साथ ही, धन- दौलत में भी वृद्धि होगी. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
मंगल और सूर्य की युति
मेष राशि: मंगल और सूर्य की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. बता दें कि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रही है, इसलिए आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. साथ ही, आपको किसी बड़े काम में भी सफलता मिल सकती है, करियर और बिजनेस की दिशा में भी आपको सफलता मिलने वाली है. निवेश करने से लाभ होगा. जल्द ही, कोई बड़ी व्यावसायिक डील भी आपके हाथ लग सकती है.
वृश्चिक राशि: मंगल और सूर्य के संयोग की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. साथ ही, आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जो लोग रियल स्टेट या प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी अच्छा खासा लाभ होने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको जल्द ही कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
मकर राशि: मंगल और सूर्य का संयोग आपकी राशि के धन और वाणी भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में इस दौरान वाणी के प्रभाव से आप काफी काम करवाएंगे. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आय के भी साधन बढ़ने वाले हैं. भूमि के लेन- देन से आपको लाभ मिलेगा, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
