गुरु और बुध की युति से त्रिएकादश योग का निर्माण, 5 मई से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | देव गुरु बृहस्पति 1 साल में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इन्हें सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है. इस समय यह वृषभ राशि में विराजमान है. दूसरी और ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध मीन राशि में विराजमान है. 5 मई को दोनों ही ग्रह एक- दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे. इस वजह से शक्तिशाली त्रिएकादश योग का निर्माण होगा.

Jyotish

इस लाभ दृष्टि भी कहा जा रहा है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

5 मई से चमकेगा इनका भाग्य

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु- बुध का त्रिएकादश योग काफी अच्छा साबित होगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्दी ही, आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. अगर अपने किसी काम में खूब मेहनत करेंगे, तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा. लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के सभी रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. लंबे समय से परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, आपके अंदर जल्द ही लीडरशिप में भी वृद्धि होगी. जल्द ही, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु का योग काफी अच्छा साबित होने वाला है, सभी उनके काम की तारीफ करेंगे. उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे है. जल्द ही, आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.