शुक्र के राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी, भर जाएंगे धन के भंडार

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह लगभग एक राशि से दूसरी राशि में एक महीने में प्रवेश करते हैं, मौजूदा समय में शुक्र ग्रह मकर राशि (Shukra Rashi Parivatan) में विराजमान है. 28 दिसंबर को वह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashi Parivartan

28 दिसंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: शुक्र ग्रह के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, यह गोचर आपकी कुंडली के भाग्य स्थान पर हो रहा है. इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. जल्द ही, आप किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं.

मेष राशि: शुक्र ग्रह के गोचर से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है, यह गोचर आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है. इस दौरान आपकी इनकम में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भविष्य में भी लाभ के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का 28 दिसंबर से अच्छा समय शुरू हो जाएगा, शुक्र का राशि परिवर्तन कर्म भाव में होने जा रहा है. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल मिल सकती है. जिन लोगों का रिश्ता नहीं हुआ है, उनके लिए भी शादी के प्रस्ताव आ सकते है. नौकरी करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको कई बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. व्यापारियों के हिसाब से समय एकदम बेहतरीन है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.