इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई?

ज्योतिष | जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है. साल 2023 की समाप्ति में अब कुछ दिन ही बचे हुए है. नए साल के मौके पर होली पर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा. बता दें कि इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे के आसपास रहने वाली है. चंद्र ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10:41 मिनट पर होगी, साथ ही यह ग्रहण दोपहर 3:01 मिनट तक रहने वाला हैं.

Chandra Grahan

कब लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण

ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले ही उसका सूतक काल भी लागू हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूतक काल वही होता है जहां पर ग्रहण लागू होता है. साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. हम आपको इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं

क्या भारत में भी दिखाई देगा साल 2024 का पहला ग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां नहीं लगेगा. 2024 में कुल दो ग्रहण लगने वाले हैं. 1 ग्रहण मार्च के महीने में तो दूसरा ग्रहण सितम्बर के महीने में लगेगा. दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाले, जिस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण के उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, साउथ और नॉर्थ अफ्रीका आदि में नजर आने वाला है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण की घटना को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.