गुरु और बुध आज बना रहे प्रतियुति राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. जल्द ही गुरु और बुध प्रतियुति योग बनाएंगे. धन वैभव के दाता कहे जाने वाले गुरु करीब 1 साल में और बुध करीब एक महीने में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Jyotish

इस समय गुरु बृहस्पति राशि में और बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है. ऐसे में आने वाले समय में दोनों ग्रह एक- दूसरे के 180 डिग्री में रहेंगे, ऐसे में प्रत युति नामक योग का निर्माण होगा. इस वजह से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. गुरु और बुध 180 डिग्री आज है, ऐसे में आज से कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

आज से शुरू हुआ इनका अच्छा समय

कर्क राशि: बुध और गुरु की कृपा से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आपको बेकार के खर्चों से भी छुटकारा मिल जाएगा और आप धन संचय करने में कामयाबी हासिल करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, नौकरी में भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी प्रतियुति योग काफी अच्छा रहने वाला है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, आप योग्यता और कौशल के बल पर अच्छा काम करने वाले हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि: आज से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है, आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. गुरुदेव की कृपा से आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अपार सफलता मिलने वाली है. आपका आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.