साल 2025 में राहु और केतु इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत

ज्योतिष | साल 2025 की शुरुआत होने में अब महज 3 महीने ही शेष रह गए हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से साल 2024 काफी खास रहा, अब बचे हुए 3 महीनो में कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. राहु और केतु भी जल्द अपनी चाल में बदलाव करने वाले है. साल 2025 में राहु और केतु की स्थिति में बदलाव देखने को मिलने वाला है, राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Rahu Ketu

इसके विपरीत, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में राहु और केतु की चाल किन राशि के जातकों के लिए लाभदायी होने वाली है.

इन तीन राशियों पर मेहरबान

मिथुन राशि: इस राशि के तीसरे भाव में केतु विराजमान रहने वाले हैं और नौवें भाव में राहु विराजमान रहेंगे. ऐसे में नया साल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनने वाले हैं, आप जिस काम में मेहनत करेंगे आपको उसका बेहतरीन फल मिलेगा. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा है. उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश भी खत्म हो जाएगी.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है, इस समय राहु तीसरे और केतु अष्टम भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में नया साल आपके जीवन में खुशियां भर देगा. साथ ही, अप्रत्याशित धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपका झुकाव आध्यात्मिक की ओर बढ़ने वाला है, ऐसे में आप ज्योतिष विद्या भी सीख सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, धन संयच में भी आपको कामयाबी मिलेगी.

धनु राशि: साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, राहु और केतु के गोचर से इन्हें विशेष लाभ मिलेगा. राहु इनके तीसरे और केतु नवे भाव में रहने वाले हैं, इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आप यात्राओं पर भी जाने वाले हैं. आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.