ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ- साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. जून महीने में शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं, इस वजह से मालव्य राजयोग का भी निर्माण होगा. जैसे ही शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, मालव्य राजयोग का निर्माण होगा.
इस राजयोग का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. एक तरफ जहां धन दौलत में वृद्धि होगी, वहीं करियर और कारोबार में भी अच्छी खासी तरक्की मिलने वाली है. संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.
शुरू होगा अच्छा समय
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग काफी अच्छा साबित होगा. शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार भाव में गोचर कर रहे है. इस समय आपके काम कारोबार में विशेष तरक्की होती हुई दिखाई दे रही है, निवेश से भी आपको लाभ मिलने वाला है. विदेश यात्रा का मौका मिलेगा, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मेष राशि: इस राशि के जातकों को भी मालव्य राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है. शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं. इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही, विलासिता की सामग्री और धन संपत्ति में भी वृद्धि होगी. करियर में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं, आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. काम- कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है, इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के जल्द ही अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. मालव्य राजयोग बनने से आपको प्रॉपर्टी में विशेष लाभ मिलेगा. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जल्द ही, आप कोई लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं. पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं. अगर आप किसी प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
