साल 2025 में गुरु ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, चमकेगा इन 3 राशि के जातकों का भाग्य

ज्योतिष | बृहस्पति (गुरु) को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. साल 2025 में वह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पूरे 1 साल विराजमान रहेंगे. ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति भी होगी, जुलाई महीने में गुरु की युति दैत्यों के गुरु शुक्र के साथ होने वाली है. इस वजह से गजलक्ष्मी नामक राजयोग का भी निर्माण होगा.

Jyotish Rashi Grah

ऐसे में नया साल 2025 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

बनेगा गजलक्ष्मी नामक राजयोग

14 मई को रात 11:20 मिनट पर गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. साथ ही, शुक्र 26 जुलाई को सुबह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और अगस्त महीने तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति हो रही है, जिस वजह से गजलक्ष्मी नामक राजयोग का भी निर्माण होगा.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु ग्रह

मिथुन राशि: इस राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण लग्न भाव में हो रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है. गुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव, सप्तम भाव और नोवे भाव में रहेगी. ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी, अब आपका काम में भी मन लगने लगेगा. जिस वजह से शिक्षा में भी आपको बढ़िया परिणाम मिलने वाले हैं.

तुला राशि: इस राशि के नोवे भाव में गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. धार्मिक कार्यों में आप बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं. संतान की ओर से आपको कोई खुशी मिल सकती है, आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सिंह राशि: शुक्र और गुरु की युति इस राशि के जातकों के एकादश भाव में होने जा रही है, ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. लंबे समय से रुके हुए काम भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति में आप जिन चुनौतियों का लगातार सामना कर रहे थे अब आपको उनसे भी छुटकारा मिल जाएगा. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.