Jyotish Tips: इन उपायों को करने से नहीं होगी धन की कमी, सदा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष, Jyotish Tips | मौजूदा समय में हर किसी व्यक्ति को एक शिकायत होती है कि उसके पास पैसा तो खूब आता है परंतु वह रुकता नहीं है. बता दें कि बहुत से लोगों के साथ ऐसा ही होता है कि उनकी इनकम तो खूब है लेकिन उनके खर्चे ही पूरे नहीं हो पाते. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से ऐसा होता है. यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में जानकारी देंगे.

Dhan Lakshmi

इन उपायों को करने से सदा आप पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

यदि आप तुरंत पैसा कमाना अर्जित करना चाहते हैं, तो अपनी जेब में कमलगट्टे का एक बीज रख ले. कमल मां लक्ष्मी को काफी प्रिय माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस बीच को जेब में रखने से कभी भी गरीबी नहीं आएगी.

आपको किसी ऐसे पौधे की तलाश करनी है जो वटवृक्ष की छाया में उगा हुआ हो. सावधानी से उसे मिट्टी सहित खोदकर जमीन से बाहर निकाले, अब इसे अपने घर में लाकर किसी गमले या मिट्टी में लगा दे. जैसे- जैसे यह पौधा बड़ा होगा आपके घर में भी समृद्धि आती रहेगी.

यदि आपका पैसा फिजूल चीजों में ज्यादा खर्च होता है तो अपने पर्स में लहसुन रखें. लहसुन की एक कली को इस तरह अपने पर्स में रखे कि वह पिचके नहीं. ऐसा करने से आपके सभी फिजूलखर्चे रुक जाते हैं.

अपने घर में केले तथा तुलसी का वृक्ष लगाए, दोनों पौधों को एक ही स्थान पर बिल्कुल निकट लगाए. अब इन दोनों पौधों को रोजाना जल से सींचे तथा सुबह-शाम देसी घी का दीपक जलाएं, ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

एक पान का पत्ता लेकर उसमे शमी वृक्ष की एक छोटी सी लकड़ी लपेट दे. अब इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.