ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. इस समय बुध तुला राशि में विराजमान है. बुध के राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan) से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आने वाले कुछ दिनों में बुध वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं और इस साल के अंत तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
धनतेरस के बाद बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग
बुध ग्रह धनतेरस के शुभ मौके पर मंगल की राशि में प्रवेश करने वाली है. इसी दौरान शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनाने वाले है. इन दोनों ही ग्रहों की युति होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. मिथुन- तुला- सिंह- वृश्चिक व कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी. इस दौरान करियर में लाभ के साथ- साथ आर्थिक लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जल्द शुरू होगा इन 5 राशियों का अच्छा समय
मिथुन राशि: बुध के गोचर की वजह से इस राशि के जातको पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेगी. इनकी जब पैसों से भारी रहेगी, परंतु आपको ज्यादा खर्च करने से बचाना है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई सरकारी सम्मान मिल सकता है, नया वाहन खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. ससुराल पक्ष से भी आपको कोई मदद मिल सकती है.
वृश्चिक राशि: इसी राशि में बुध प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में बुध के गोचर की वजह से इनका जीवन काफी खुशहाल बना रहेगा.
कुंभ राशि: इस राशि के जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. बुध के गोचर की वजह से इन्हें कई क्षेत्रो में विशेष लाभ मिलेंगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
