बसंत पंचमी पर बन रहे कई सारे संयोग; मेष, धनु और मीन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | 2 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami) का पावन पर्व है. इससे ठीक 1 दिन पहले यानी 1 फरवरी को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बसंत पंचमी पर बुध मकर राशि में रहेंगे. इसके बाद, 11 फरवरी को कुंभ राशि में जाएंगे.

Basant Panchami

बसंत पंचमी पर पंचक भी है, ऐसे में कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

2 फरवरी मनाई जाएगी बसंत पंचमी

सूर्य और बुध एक ही राशि में रहेंगे, इसी वजह से बसंत पंचमी पर बुधरादित्य योग बन रहा है. इसे ज्योतिष के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है. ग्रहों के इस विशेष संयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान मेष, मीन और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.

इन 3 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा काफी अच्छी रहेगी, ग्रहों की स्थिति भी आपके लिए काफी अच्छी दिखाई दे रही है. इस दिन आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, इनकम के भी कई सोर्स बनेंगे. कुल मिलाकर नौकरी और बिजनेस दोनों में आप अच्छा काम करने वाले हैं, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

धनु राशि: बसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने वाला है. नौकरी को लेकर अगर आप परेशान है, तो अब आपकी यह परेशानी भी समाप्त हो जाएगी.

मीन राशि: बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा पर ग्रहों में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह दिन काफी अच्छा रहने वाला है. इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, बिजनेस भी बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.