साल 2024 में धनु राशि में उदित होंगे मंगल, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. यहां कुछ राशि के जातकों को अच्छे प्रणाम प्राप्त होते हैं, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. इसी दिशा में भूमिपुत्र मंगल 14 जनवरी को धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं. जब भी मंगल ग्रह (Mangal Grah) उदित होते हैं, तो वह सबसे ज्यादा प्रभावशाली माने जाते हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों (Rashifal) को इस दौरान विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotishi

14 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

तुला राशि: मंगल ग्रह के उदित होने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. मंगल इस राशि के तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं, ऐसे में इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. परिवार के साथ भी आपके संबंध काफी मजबूत होंगे. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, काम कारोबार के संबंध में आप विदेश भी जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि: मंगल ग्रह इस राशि के स्वामी है, ऐसे में मंगल के उदित होने का इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. साल 2024 आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. मंगल के उदित होने की वजह से आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होने वाली है.

सिंह राशि: इस राशि के पंचम भाव में मंगल उदित होने जा रहे है, ऐसे में 14 जनवरी से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.