19 अक्टूबर को बुध करेंगे राशि परिवर्तन, 6 नवंबर तक बढ़ जाएगी इन राशि के जातकों की परेशानियां

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है. इसी दिशा में बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जल्द ही बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. पहला राशि परिवर्तन 19 अक्टूबर को शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है, यह राशि परिवर्तन सुबह 1:23 मिनट पर होगा. इसके बाद, अगला राशि परिवर्तन 6 नवंबर को शाम 4:32 मिनट पर वृश्चिक राशि में होने वाला है. जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Budh Dosh

बुध के गोचर की वजह से 6 नवंबर तक कुछ राशि के जातकों को काफी संभाल कर रहने की आवश्यकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

बुध के राशि परिवर्तन से बढ़ेगी इन राशि के जातकों की परेशानियां

मेष राशि: बुध इस राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आपके खर्चों में अनावश्यक रूप से वृद्धि होने वाली है, ऐसे में कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है. आपको मौजूदा समय में काफी संभाल कर फैसला लेने होंगे. नौकरी में भी आपकी उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है.

वृषभ राशि: आने वाला समय इस राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं होने वाला. 6 नवंबर तक इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके खर्च बढ़ने वाले हैं. स्वास्थ्य को लेकर भी आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, नौकरी पेशा लोगों को अगर प्रमोशन की उम्मीद है तो अभी इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. आपको पाचन संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. अपनी वाणी पर आपको थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कर्क राशि: बुध इस राशि के चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातको को भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है. अब आपकी परेशानियां बढ़ने वाली है, ऐसे में आपके हाथ उदासी लग सकती है. कठिन प्रयास करने के बाद आपको सफलता मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब रहने वाली है, ऐसे में आपको जो भी फैसला लेना है काफी सोच समझ कर लेना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.