29 जून को बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, 19 जुलाई तक इन तीन राशियों के जातक करेंगे मौज

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार और व्यापार का दाता भी कहा जाता है. 29 जून को बुध कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध ग्रह, कन्या और मिथुन राशि के स्वामी है. इन्हें बुद्धि, तर्क, क्षमता, सफलता आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. ऐसे में बुध ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से जून महीने के अंत में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. बुध का यह राशि परिवर्तन 29 जून को दोपहर 12:13 मिनट पर हो रहा है और 19 जुलाई तक वह इसी अवस्था में रहने वाले है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

29 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध है, इनके कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलने वाला है. तरक्की के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. वही, व्यापार की बात करें तो आपको खूब लाभ मिलने वाला है. इनकम के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: इस राशि में बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी है, ऐसे में इस राशि के जातको को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में भी आपको कई यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, व्यापार की बात करें तो यह गोचर इस लिहाज से भी काफी खास रहने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है.

तुला राशि: इस राशि में बुधवार 12वें और नौवें भाव के स्वामी है, ऐसे में वह दसवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, लंबे समय से रुके हुए काम अब एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे. लंबी दूरी की यात्राओं पर भी आप जा सकते हैं. नौकरी पेशा जातको को भी खूब लाभ मिलने वाला है, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की यह तलाश खत्म हो जाएगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.