ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है. जल्द ही, बुध ग्रह भी अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं, इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. नए साल के अगले दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे. बुध ग्रह का सीधी चाल में गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
2 जनवरी से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन
कन्या राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार में आ रही मुश्किलें भी अब समाप्त हो जाएगी, गुरु ग्रह की कृपा की वजह से आपका मन पढ़ाई में लगेगा. संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को व्यापार मे आ रही सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा. बुध के शुभ प्रभाव की वजह से योजनाएं भी सफल होगी, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इन राशि के जातकों का 2 जनवरी से अच्छा समय शुरू हो जाएगा.
मकर राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, कार्य में चल रही मुश्किलें अब जल्द ही समाप्त होने वाली है. व्यापार में भी धन लाभ होने की संभावना बन रही है, नौकरी पेशा करने वाले लोगों को बॉस और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
