31 मई को बुध करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

ज्योतिष | बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन, शेयर बाजार आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. 31 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन 3 राशियों के अच्छे दिन

वृषभ राशि: ग्रहों के राजकुमार इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे है, ऐसे में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, नौकरी में भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

मिथुन राशि: बुध ग्रह आपकी राशि के 12वे भाव में संचरण करने जा रहे हैं, इस दौरान आप धन की बचत करने में कामयाब होंगे. लंबे समय से आपके जो भी काम रूके हुए हैं, अब वह पूरे होते हुए दिखाई देंगे. आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है, बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर ही भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान आपको धन कमाने के कई अवसर मिलने वाले हैं, पुराने निवेश से लाभ होगा. बुध ग्रह आपकी राशि से 12वे और तीसरे भाव के स्वामी हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.