ज्योतिष | बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. बुध ग्रह को वाणी, संचार, व्यापार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था का कारक ग्रह भी माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से मई का महीना काफी खास होने वाला है. अगले महीने की 7 तारिख यानी 7 मई को बुध गोचर करने जा रहे हैं.
महीने की शुरुआत में ही बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा. उनकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. साथ ही, काम- कारोबार काफी अच्छा रहेगा. आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
मई महीने में चमकेगा इनका भाग्य
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी सकारात्मक रहने वाला है. बुध ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में भ्रमण कर रहे हैं, ऐसे में आपकी इनकम में जल्द ही जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में भी तरक्की हो सकती है, आपको जल्द ही कोई बड़ा पद मिल सकता है. पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. अगर आप शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो उसके लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
सिंह राशि: बुध देव का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. यह राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के 9वें स्थान पर होने जा रहा है. ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, इनकम में भी वृद्धि होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आप किसी बड़ी योजना पर निवेश करने वाले हैं. काम कारोबार के संबंध में आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा.
तुला राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है. इस समय अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है. घर- परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के बीच भी प्रेम बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. संपत्ति और निवेश से आपको लाभ मिलने वाला है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
