ज्योतिष | मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति के नाम से जाना जाता है. वह 45 दिनों में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय मंगल कन्या राशि में विराजमान है और शनि के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं, इसी प्रकार राहु कुंभ राशि में विराजमान है और वह षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं. 10 अगस्त को मंगल यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं.
इस राजयोग से कुछ राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, यह राजयोग 10 अगस्त को सुबह 4:38 मिनट पर बनेगा. इस दौरान यम और मंगल एक- दूसरे से 120 डिग्री के को पर स्थित होंगे.
10 अगस्त से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल और यम के संयोग से बना नवपंचम राजयोग काफी अच्छा साबित होगा, आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही आपको लग्जरी वस्तुओं की प्राप्ति होगी, आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता मिल जाएगी. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, परिवार के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. मान- सम्मान में तेजी से वृद्धि होगी. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए यम और मंगल की युति काफी अच्छी साबित होगी, इन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. साथ ही, कर्म स्थान के स्वामी होकर यह लाभ भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपके लंबे समय से रुके हुए काम फिर से बनने वाले हैं. मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ेगी, ऐसे में आपको कुछ क्षेत्रों में सावधान रहने की आवश्यकता है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को भी नवपंचम राजयोग का लाभ मिलने वाला है. कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, आमदनी में तेजी से वृद्धि होगी. व्यापार में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपको जायदात संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. शत्रुओं पर आप विजय हासिल करेंगे, अधिकतर कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
