ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. सूर्य राशि परिवर्तन के साथ- साथ जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे है. इसी महीने की 11 तारीख को सुबह 7:13 मिनट पर सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर जाएंगे.
सूर्य कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और वह 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. इसके बाद, वह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मेष राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी. आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे, माता- पिता भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे. आर्थिक स्थिति की बात की जाए, तो नक्षत्र गोचर की वजह से वह भी काफी अनुकूल रहने वाली है. आय के नए रास्ते खुलेंगे. जल्द ही, आप अपने इंटरेस्ट को पेशे में परिवर्तन करने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का कृतिका नक्षत्र में जाना काफी अच्छा रहेगा, करियर में आपको अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा, मेहनत और लगन की वजह से जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे.
धनु राशि: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. परिवार के बीच चली आ रही सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी, आप धार्मिक यात्रा या फिर किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. स्टूडेंट के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपके जो भी काम रूके हुए थे अब वह पूरे होने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
