ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. चंद्रमा इकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चाल चलता है. वह करीब एक राशि में ढाई दिन ही रहते हैं. ऐसे में हर 15 दिन में दोबारा उसी राशि में प्रवेश कर जाते हैं, चंद्रमा की चाल में बदलाव से सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव भी दिखाई देता है.
देवों के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में विराजमान है. इस दौरान गुरु की चंद्रमा के साथ युति हो रही है. इस वजह से गजकेसरी नामक राजयोग भी बन रहा है.
13 दिसंबर को दोपहर 1:18 मिनट पर चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान है. गजकेसरी राजयोग के बनने में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन 3 राशियों का अच्छा समय
वृश्चिक राशि: गजकेसरी योग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह योग आपकी राशि के सप्तम भाव में बनने जा रहा है ऐसे में आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है. व्यापार के लिहाज से भी आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को भी चंद्रमा और गुरु की युति से विशेष लाभ मिलने वाला है, व्यापार में लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है, शादीशुदा लोगों के लिए जीवन काफी अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. जल्द ही, आपके आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गजकेसरी राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है, आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. माता- पिता और गुरु का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे. करियर में भी आपको विशेष लाभ मिलने वाले हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
