ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. 5 जून को शुभ ग्रह शुक्र और गुरु एक- दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होने वाले हैं. इन दोनों ग्रहों की इस स्थिति की वजह से लाभ योग या लाभ दृष्टि योग का निर्माण होने वाला है.

इस योग से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है, इन्हें आकस्मिक धन लाभ के साथ- साथ करियर में भी विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
5 जून से शुरू होगा अच्छा समय
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र की दृष्टि काफी अच्छी साबित होने वाली है. इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. अगर रुका हुआ धन है, तो वह भी आपको मिल सकता है. इस दौरान आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति भी होने वाली है. उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी प्रगति के संकेत दिखाई दे रहे है. साथ ही, आप धन की बचत करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र की दृष्टि काफी अच्छी रहेगी. इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. दोनों ही ग्रह आप पर मेहरबान रहेंगे. ऐसे में आपको कई कार्यो में एक साथ सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को पार्टनरशिप में व्यवसाय करने से लाभ मिलेगा. इस समय सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, आकर्षण बढ़ेगा. करियर में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आपका मन धार्मिक कार्य में लगने वाला है, जिससे आपको सुकून मिलेगा. देश- विदेश की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.