9 अक्टूबर को वृषभ राशि में वक्री होंगे गुरु; मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | मई 2024 से ही गुरुदेव वृषभ राशि में विराजमान है और अब वह अगले साल 13 मई 2025 को ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसी दौरान अक्टूबर के महीने में गुरु ग्रह अपनी चाल में भी बदलाव करने वाले हैं, इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. गुरु ग्रह 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:33 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी 2025 तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. इस वजह से अक्टूबर के महीने से कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: गुरु ग्रह के चाल में बदलाव के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, अब आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, रोग- दोषों से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा, शादीशुदा लोगों का भी वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: गुरु की वक्री चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है, वैवाहिक जीवन में आ रही सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी. करियर में आपको अपार सफलता मिलने वाली है, संतान पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इनकम के नए स्रोत बनेंगे, आय में वृद्धि होगी. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ाने वाला है.

वृश्चिक राशि: गुरु की उल्टी चाल इस राशि के जातकों को धनवान बना सकती है, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को अपार सफलता मिलेगी, समाज में आपको यश और सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी व कारोबार में उन्नति के भी नए मार्ग खुलने वाले हैं, विदेश यात्रा के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. शासन और सत्ता का भी आपके सहयोग मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही बीमारी से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.