15 तारीख को सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | सूर्य को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, यह ग्रहों के राजा के नाम से जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, आने वाली 15 तारीख को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Jyotishi

सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातको पर दिखाई देने वाला है, इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का धनु राशि में आना काफी अच्छा रहने वाला है, सूर्य इस राशि के सातवें भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इन्हें बंपर लाभ मिलेगा, लंबे समय से रुके हुए काम भी बनते हुए दिखाई दे रहे है. करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है, आपके द्वारा की गई मेहनत का अब आपको पूरा फल मिलने वाला है. वेतन में वृद्धि के साथ- साथ प्रमोशन भी मिलेगा.

सिंह राशि: सूर्य लग्न भाव के स्वामी होकर इस राशि के पांचवे भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे है, अब आपके धन- धान्य में वृद्धि होगी. करियर के क्षेत्र में भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

कुंभ राशि: सूर्य देव का धनु राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकता है, सूर्य इस राशि के 11वें भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को नए लोगों का विश्वास जीतने का बढ़िया मौका मिलने वाला है, सूर्य के धनु राशि में आने से विदेश जाने के मौके भी आपको मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.