30 सितंबर तक मौज करेंगे इन 4 राशियों के जातक, बरसेगी बुध की असीम कृपा

ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस भी राशि के जातक की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होते हैं, उस व्यक्ति की सोई किस्मत जाग जाती है. मौजूदा समय में बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति 30 सितंबर 2023 तक इसी प्रकार बनी रहने वाली है.

Budh Dosh

ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि बुध ग्रह की कृपा से किन चार राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी.

बुध चमकाएंगे इन राशि के जातकों का भाग्य

वृषभ राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. जल्द ही इनको रुका हुआ धन मिलेगा, आय में वृद्धि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऑफिस में भी सभी लोग आपके काम से काफी खुश होंगे और आपकी तारीफ करेंगे. नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिथुन राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए तरक्की के मार्ग खोल सकता है. जल्द ही आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, यदि आप भी आर्थिक तंगी से परेशान है तो अब आपकी यह परेशानी समाप्त होने वाली है. परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे, लेनदेन के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

वृश्चिक राशि: बुध के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक तंगी दूर होने वाली है. साथ ही, आप अपने जीवन साथी के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई देंगे. वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलती हुई दिखाई देगी, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के बुध के गोचर की वजह से तरक्की के मार्ग खुलने वाले हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होने वाला है. धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन का जल्द ही आपको मौका मिल सकता है, अचानक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.