इन तीन राशि के जातकों को करना पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का सामना, भूलकर भी शनिवार को ना खरीदें यह सामान

ज्योतिष | न्याय देवता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं. शनि ने पूरे 30 सालों के बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है. शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही साढ़ेसाती का पूरा गणित ही बदल गया है. ज्योतिष के जानकारों ने बताया कि शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है. मीन, कुंभ और मकर राशि में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा चरण शुरू हो गया है.

SHANI DEV

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण काफी कष्टकारी होता है. जब भी किसी राशि के जातक पर शनि की साढ़ेसाती होती है तो उसे शनिवार के दिन कुछ चीजे खरीदने से अवश्य बचना चाहिए.

शनिवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें यह चीजें

लोहे का सामान: आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे या लोहे से बना हुआ सामान ना खरीदें. लोहे की कैंची, लोहे के बर्तन, घर बनाने का मेटेरियल, लोहे का ताला या लोहे की अलमारी जैसी वस्तु शनिवार के दिन ना खरीदें.

तिल और तेल: शनिवार के दिन शनि देव को तेल में काले तिल डालकर चढ़ाना काफी अच्छा माना जाता है परंतु यदि जातक पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो उसे शनिवार के दिन तेल या तिल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

चमड़े का सामान: शनि की साढ़ेसाती जिस राशि के जातकों पर चल रही है, उन्हें शनिवार को चमड़े से बना हुआ सामान नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

जैसे ही शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. मंगलवार के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े ना पहने. वहीं, शनिवार के दिन आप काले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. शनि की साढ़ेसाती के समय मांस और मदिरा का सेवन ना करें. यदि आप मांस या मदिरा नहीं छोड़ पा रहे हैं तो कोशिश करें कि मंगलवार और शनिवार के दिन यह सब न करे. पशु पक्षियों को बिल्कुल भी ना सताए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.