ज्योतिष | इस साल राहु राशि परिवर्तन करने वाले हैं. राहु को काफी क्रूर ग्रह माना जाता है, वह 30 अक्टूबर दोपहर 12:30 पर मंगल की राशि मेष से निकल कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. उनके इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, इसके विपरीत 3 भाग्यशाली राशि भी होने वाली है. इन राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती हुई नजर आएगी. राहु के राशि परिवर्तन की वजह से इनका हर कार्य समय पर पूरा होगा.
राहु करेंगे इन राशियों को मालामाल
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस राशि के जातकों को धनलाभ होने के भी योग बन रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा.
कर्क राशि: राहु के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, इस दौरान व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. आप कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं, धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. राहु गोचर की वजह से अटका हुआ काम भी पूरा होगा.
मीन राशि: अक्टूबर महीने में होने वाले राहु के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. राहु इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं, आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा अच्छी होगी. इस अवधि में उधार दिया गया पैसा भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं. करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
