8 या 9 कब है रक्षाबंधन का पावन पर्व? ग्रहों की स्थिति से इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है, अबकी बार रक्षाबंधन का पावन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा. 29 सालों के बाद रक्षाबंधन पर दो शुभ संयोग बन रहे हैं. इस वजह से कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Raksha Bandhan Rakhi

9 अगस्त को है राखी

भाई- बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व अगस्त महीने की 9 तारीख को मनाया जाएगा. यह पर्व सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इसी के साथ सावन महीने की समाप्ति हो जाती है. रक्षाबंधन के दिन शनि मीन तो मंगल कन्या राशि में ठीक आमने- सामने की स्थिति में रहने वाले हैं. साथ ही, रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल और पंचक का प्रभाव भी अबकी बार देखने को नहीं मिलेगा. इस दौरान दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसके बारे में जानकारी देंगे.

मिलेगा इन राशियों को लाभ

वृश्चिक राशि: ग्रहों की यह स्थिति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है, आपके परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा. जल्द ही आपके घर में कोई बड़ा शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. धन-धान्य से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मीन राशि: इस राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा, धन-धान्य से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है, ग्रहों की शुभ स्थिति का इस राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.