Rashi Parivartan: नए साल पर आमने- सामने होंगे पिता और पुत्र, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य देव को नौ ग्रहों का राजा और शनिदेव को न्यायाधीश के नाम से जाना जाता है. सूर्य देव, शनि देव के पिता है, परंतु पिता- पुत्र का संबंध होने के बाद भी दोनों एक- दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में जब भी सूर्य और शनि आमने-सामने होते हैं, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Jyotish

नए साल पर होगी सूर्य और शनि की युति

साल 2024 अब समाप्ति की ओर है. जल्द ही, साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से नया साल काफी खास होने वाला है. इस दौरान सूर्य ग्रह की शनि देव के साथ भी युति होगी. बता दें कि दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: सूर्य और शनि की युति से इस राशि के जातकों का जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी इनकम में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. अगर आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. नौकरी पैशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा है. शेयर बाजार में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा, शनि देव की कृपा आप पर रहने वाली है.

वृषभ राशि: सूर्य और शनि का आमने-सामने आना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, नौकरीपेैशा लोगों का जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा. सैलरी में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा, नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी यह तलाश जल्द ही पूरी हो जाएगी. कुल मिलकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, नए साल के मौके पर आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. बिजनेस के दौरान भी आप यात्राएं कर सकते हैं, जिनका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा. शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.