शनि और बुध बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, 18 मई से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है. ऐसा भी नहीं है कि शनि देव (Shani Dev) केवल अपने जातकों को कष्ट ही देते हैं, जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता.

Panchak Rashi

करीब 30 सालों के बाद शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस समय वह मेष राशि में विराजमान है, 18 मई को शाम 5:14 मिनट पर बुध और शनि एक- दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे.ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि और बुध

 वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनि और बुध का अर्धकेंद्र योग काफी अच्छा रहेगा. दोनों ही ग्रहों की कृपा आप पर बनी रहेगी. अब आपके रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा, आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी. नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी अच्छा साबित होगा. अब आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, परिवार और पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. जल्द ही, आप किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आप अब किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों पर बुध और शनि दोनों ही मेहरबान होने वाले हैं. फ्रीलांस- मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. संचार कौशल में भी तेजी से वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पेशा जातको को लाभ मिलने वाला है. तर्क- वितर्क करने की क्षमता में वृद्धि होगी, आप कम दूरी की कई यात्राओं पर भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.