ज्योतिष | साल 2024 के अंत में दो मित्र ग्रह शनि और शुक्र एक साथ युति करने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शनि देव को न्याय फलदाता और कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है. शुक्र ग्रह को धन और वैभव के दाता के नाम से जाना जाता है.

दोनों ही ग्रहों में मित्रता का भाव है, साल 2025 की शुरुआत में इन दोनों ग्रहों की युति से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: शनि और शुक्र की युति से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह योग आपकी राशि के इनकम भाव में बनने जा रहा है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आपकी धन से संबंधित सारी परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएगी.
मिथुन राशि: शुक्र और शनि की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी है, क्योंकि यह भाग्य स्थान पर बन रही है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, आप स्वयं को ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. करियर में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं, नौकरीपैशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र की युति काफी अच्छी रहने वाली है. यह युति आपकी कुंडली के लग्न भाव में बन रही है ऐसे में आपके मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में विस्तार होगा, नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. शादीशुदा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.