जल्द शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

ज्योतिष | शनि देव को नवग्रह में सबसे धीमी गति से चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि इकलौते ऐसे ग्रह है जिसके पास साढेसाती और ढेया का हक है. इसी वजह से शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी किसी न किसी रूप में सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आज की इस खबर में हम आपको शनि के अपनी चाल में बदलाव करने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है, उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

SHANI DEV

शनि ने मार्च महीने में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था. वही इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है. नवंबर महीने में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. शनि के गुरु की चाल में सीधी चाल चलने से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को शनि की चाल में बदलाव से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपके रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, कार्यस्थल पर भी सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, बिजनेस करने वालों के लोगों के लिए समय काफी अच्छा है. जल्द ही आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

तुला राशि: शनि की सीधी चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित हो रही है. शनि आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. ऐसे में आपके जीवन में चली आ रही लंबे समय से आर्थिक परेशानियां अब दूर हो जाएंगी. कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, साथ ही जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

मकर राशि: शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शनि आपके तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे है, इसके साथ ही शनि की दष्टि पंचम भाव- नवम भाव और द्वादश भाव में भी पड़ेगी. ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.