ज्योतिष | शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. शनि के उदय और अस्त होने का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अप्रैल में शनि देव (Shani Dev) उदित हो जाते हैं और शनि देव गुरु के आधिपत्य वाली राशि मीन में उदय होंगे. ऐसे में शनि देव के उदय होने का प्रभाव भी कुछ राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, आज हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
जल्द शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
मिथुन राशि: शनि देव का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा. शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव में उदय होने जा रहे है. ऐसे में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. जल्द ही, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में भी आपको बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी, आय के नए स्रोत बने से आमदनी भी बढ़ने वाली है शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नोवे भाव के स्वामी है. इसीलिए व्यापारियों को भी धन लाभ होने वाला है.
वृषभ राशि: शनि देव का उदित होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, धन लाभ में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे है. अगर आपका काम- करोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको धन लाभ होने वाला है. स्टूडेंट के करियर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे, बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
धनु राशि: शनि देव के उदय होने के साथ ही इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदय होंगे. इस समय आपके सुख- समृद्धि में भी वृद्धि होगी. जल्द ही, आप कोई लग्जरी आइटम भी खरीद सकते हैं. नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा, जमीन या काम कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
